राजकुमार भगत
पाकुड़। आंकाक्षी जिला योजना के केन्द्रीय प्रभारी ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान की तैयारी से संबंधित बैंठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।बैठक में केंद्रीय प्रभारी ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का लॉन्च 4 जुलाई 2024 को किया जाएगा। जिले के आकांक्षी प्रखंड ,लिट्टीपाड़ा में 5 जुलाई 2024 को सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम शुभारंभ किया जाएगा। उपायुक्त के आदेश अनुसार आकांक्षी जिला में सम्पूर्णता अभियान उत्सव एवं आकांक्षी प्रखंड में सम्पूर्णता अभियान मेला के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित इंडिकेटर पर शत प्रतिशत सैचुरेशन करना है। आकांक्षी जिला अंतर्गत संपूर्णता अभियान में हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, एग्रीकल्चर एवं एजुकेशन विभिन्न 6 बिंदुओं पर योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए शत प्रतिशत सैचुरेशन करना है। हेल्थ एंड न्यूट्रिशन के अंतर्गत उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत एएनसी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी रजिस्ट्रेशन कराना की दिशा में समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। एग्रीकल्चर अंतर्गत सॉइल हेल्थ कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को शत प्रतिशत कृषकों का मृदा जांच करते हुए का उपलब्ध कराने की बात कही।मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार भारती, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमनमरांडी, डीपीएम जेएसएलपीएस निशीकांत नीरज, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।






