Search

May 12, 2026 12:33 pm

कोर्ट कर्मी निर्मल सोरेन को दी गई नम आंखों से विदाई।

स्वराज सिंह

व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में बीते देर रात विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी की उपस्थिति में पूर्व क्रिमिनल सरिस्तेदार निर्मल सोरेन को कोर्ट के कर्मियों ने नम आंखों से विदाई दी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्मल सोरेन को माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया।
मंच संचालन राघवेंद्र ठाकुर,(वर्तमान क्रिमिनल शिरेस्तेदार) ने किया। मौके पर उपस्थित सभी कर्मियों एवं न्यायाधीशों ने निर्मल सोरेन के कार्यों की सराहना की, वही निर्मल सोरेन ने भी अपने सह कर्मियों एवं न्यायाधीशों के लिए दो शब्द रखें।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से आगामी मिलने वाले सेवानिवृती लाभ सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी,एडीजे प्रथम राकेश कुमार,सीजेएम शिल्पा मुर्मू, एसीजेएम विशाल मांझी,एसडीजेएम निर्मल कुमार भारती , फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कमल प्रकाश, अहमद हुसैन खा सरिस्तेदार,रिकॉर्ड कीपर
जनार्दन मालाकार , प्रधान लिपिक कुमार राजेश ,नाजिर पुराण मंडल, ओम प्रकाश शर्मा(लेखापाल), उपस्थित थे।

image editor output image1612467772 17093010681457827270394814382755

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!