इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कियारी पंचायत अंतर्गत युवा अग्रिनी हब बुधरपोखर की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ। इस फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम सहित अन्य शामिल हुए।खेल कमिटी के अध्यक्ष ज्योतिन मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल खेल तीन दिनों से चली आ रही है ओर आज फाइनल खेल खेल रमेश स्टार वनम जोहार झारखण्ड एफसी की टीम के बिच हुआ।जिसमे जोहर झारखण्ड की टीम ने रमेश स्टार की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही विजेता टीम को 15 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 12 हजार रूपये नगद मुख्य अतिथिओ के हाथो देकर पुरुषकृत किया।मौक़े पर अतिथिओ ने सभी खालाडियो की उज्जवल भविष्य के लिए कामना की एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई साथ हो सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की बाते बताई।इस अवसर पर पंचायत मुखिया जोगेश्वर हेमब्रम एवं खेल कमिटी का सचिव मनोज मुर्मू,कोषाध्यक्ष इसमाइल हेमर्बोम समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।






