Search

April 24, 2026 10:50 pm

लुगबुरु फुटबॉल क्लब राधाबल्लमपुर के और से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के लुगबुरु फुटबॉल क्लब राधाबल्लमपुर के और से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन रविवार को किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के पंचायत सचिव मुबारक करीम एवं मुखिया नरेश मुर्मू ,बिमतल मरांडी सहित अन्य शामिल हुए ।फाइनल खेल 16 टीमों के बीच हुआ । वही फाइनल खेल एमएससी महेशपुर की टीम एवं घाटचोरा की टीम के बीच हुआ जिसमे एमएससी महेशपुर की टीम ने घाटचोरा की टीम को एक गोल से पराजित किया । वही विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने 10 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता टीम को 8 हजार रूपए नगद देकर पुरुषकृत किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिए । इस अवसर अहमद अली ,एनोस मुर्मू ,खेल कमिटी के अध्यक्ष अरुण हंसदा ,सचिव बबलू हंसदा सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20241124 wa00304827049303491225015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!