अमर भगत
पाकुड/अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर के सभागार भवन में वन अधिकार से सम्बंधित सीआई आभाष चंद्र साहा की अध्य्क्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक सभी ग्राम प्रधान,पंचायत सचिव,वाड सदस्य को कार्यशाला कर वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन अधिकार से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया,
साथ ही ये भी बताया गया कि कैसे वन क्षेत्रीय ग्रामीण इससे लाभांवित होंगे,
वन रक्षी नज़रुल इस्लाम ने बताया वन क्षेत्रीय ग्रामीण वनों में होंने वाले पेड़ पौधों के फलो,पत्तो सहित अन्य चीजो से लाभ लेकर खुशहाल जीवन जीने के लिए विधिवत बन पट्टा ले। जिसके लिए बताया गया की 10 जुलाई से सभी अंचल क्षेत्र के वन क्षेत्रीय ग्राम में ग्रामसभा किया जाएगा जिसमे आप वन पट्टा के सम्बंधित आवेदन दीजिए इसके बाद पट्टा प्राप्त कर लाभ लीजिए। प्रधान सहायक ऊमर फारूक ने बताया प्रखंड सह अंचल क्षेत्रीय कर्मी ग्राम सभा कर प्राप्त आवेदनों को अंचल ऑफिस में जमा करेंगे इसके बाद अभिलेख तैयार कर वन अधिकार समिति अनुमंडल स्तर को भेजा जाएगा इसके बाद वन पट्टा प्राप्त कर ग्रामीण इसका लाभ ले सकेंगे। मौके पर बीपीआरओ जिल्लूर रहमान सहित पंचायत सचिव,वन कर्मी ,ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।






