प्रशांत मंडल
Also Read: अमड़ापाड़ा थाना में अनूप रोशन भेंगरा ने संभाली कमान, शांति और अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता।
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)लिट्टीपाड़ा थाना में शुक्रवार को अभिषेक कुमार 25वें थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान किया। नए थाना प्रभारी का स्वागत पूर्व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बुके देकर किया।अभिषेक कुमार 2018बैच के दरोगा है,इससे पूर्व वह नगर थाना में बतौर जेएसआई के पद पर पदस्थापित थे। उन्होंने कहा पुलिस अधीक्षक ने जिस उम्मीद से मुझे थानाध्यक्ष बना कर भेजा है उसमें मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।उन्होंने कहा पहला प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल रहेगा।उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में हर हाल में अवैध कार्य चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा लोग निसंकोच थाना में आकर मिले हर संभव मदद किया जाएगा। पुलिस आम जनता के साथ हैं। बता दे कि पूर्व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह का स्थांतरण हिरणपुर हो गया हैं।





