Search

April 27, 2026 6:55 pm

पति, ससुर और देवर पर प्रताड़ना का आरोप, आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ भेजा जेल।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के गदरपाड़ा गांव निवासी हाजरा खातून (21) ने अपने पति आताउल शेख और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। हाजरा ने अपने आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

दहेज की मांग और उत्पीड़न:

हाजरा ने बताया कि 18 महीने पहले उसकी शादी आताउल शेख से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद पति ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। जब वह मांग पूरी नहीं कर पाई, तो उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा।

देवर पर छेड़छाड़ का आरोप:

हाजरा ने आरोप लगाया कि उसका देवर रावी शेख हमेशा उस पर गलत नजर रखता है और अश्लील बात करता है। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति और ससुर से की, तो उन्होंने उल्टा उसे गाली दी और कोई कार्रवाई नहीं की।

गर्भपात और धमकी का आरोप:

हाजरा ने बताया कि पांच महीने पहले वह गर्भवती थी, लेकिन पति और ससुर ने मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। जब वह ससुराल जाती है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

पहली शादी की जानकारी छुपाने का आरोप:

हाजरा ने यह भी कहा कि शादी से पहले उसे यह बताया नहीं गया था कि आताउल शेख की पहले भी शादी हो चुकी है। यह बात उसे शादी के बाद गांववालों से पता चली।

पुलिस कार्रवाई:

महेशपुर थाना में हाजरा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कांड संख्या 160/2024 के तहत धारा 85/89/74/351(2)3(5) के अंतर्गत पति आताउल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!