सतनाम सिंह
पाकुड़: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार को बमबाजी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी झिकरहाटी गांव के लगफोर शेख उर्फ जहीरूद्दीन शेख के खिलाफ बमबाजी मामले में कांड संख्या 155/23 दर्ज किया गया था। उसके बाद से आरोपी लगफोर शेख उर्फ जहीरूद्दीन शेख फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सोमवार को सदर अस्पताल ईलाज कराने के लिए आए हुए है। पुलिस ने सूचना के आधार पर अस्पताल में छापेमारी किया।छापेमारी के दौरान ईलाज करा रहे आरोपी को पुलिस ने अस्पताल परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इधर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर बमबाजी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी महीनों से पुलिस के भय से छिप कर रह रहा था। सूचना मिली कि आरोपी सदर अस्पताल में इलाज कर रहा है सदर अस्पताल से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।










