Search

September 26, 2026 11:16 pm

डांगापाड़ा चौक में जल्द होगी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): डांगापाड़ा चौक में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी। इस चौक में हिरणपुर सहित शहरग्राम , अमड़ापाड़ा व पाकुड़ की ओर जाने वाले सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में चौक के दोनों ओर स्थित दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से सड़क काफी संकीर्ण सा हो गया है। जबकि इस चारो पथ से दिन रात दर्जनों पत्थर लदे भारी वाहनों का परिचालन होते आ रहा है। वही अन्य वाहनों का भी आवागमन होता है। सड़क की अतिक्रमण किये जाने से अधिकांश दो पहिये वाहन सहित अन्य यात्री वाहनों को भी सड़क में ही खड़ी कर दिया जाता है। बीते सोमवार को ट्रक के चपेट में आने से बाइक में सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। ऐसी घटनाएं पूर्व में भी घट चुकी है। अतिक्रमण को लेकर बीते छह वर्ष पूर्व तत्कालीन अंचलाधिकारी डांगुर कोड़ाह के द्वारा व्यापक रूप से मापी कराकर सम्बन्धित दुकानदारों को नोटिश की गई थी , पर सीओ स्थानांतरण हो जाने से करवाई अधर में रह गई। वर्तमान में चौक की स्थिति भयावह बनी हुई है। जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। वही प्रशासन मौन साधे हुए है। अतिक्रमण मुक्त हो जाने से लोगो को काफी राहत मिलेगी। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी है। जल्द ही चौक की मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। बहरहाल प्रशासन की कार्रवाई के इंतजार में लोग है। जिससे कि चौक में आवागमन व्यवस्था दुरुस्त हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!