Search

May 12, 2026 9:18 am

सत्य सनातन संस्था के कार्यकर्ताओं ने अवैध गोवंश परिवहन वाहन को पकड़ किया थाना को सुपुर्द, कराया मामला दर्ज।

टाइगर पुलिस द्वारा तीन व्यक्ति को पकड़ने के बाबजूद दो व्यक्ति भागने में रहे सफल, फरार या सेटिंग मामला संदेह का?

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के चापा डांगा के समीप सत्य सनातन संस्था के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पिकअप वैन में लदा 6 मवेशी को पकड़ा मौके पर पुलिस भी पहुंची तीन मवेशी तस्कर में दो फरार एक को पुलिस ने हिरासत में लिया,मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी । मवेशी को पश्चिम बंगाल के बाजार में खफाने की साजिश थी । सत्य सनातन संस्था के लिखित शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है । पाकुड़ नगर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने मामले की गंभीरता को लेते हुए कारवाई कर रही है सभी अवैध मवेशियों को गौशाला में सिफ्ट किया जा रहा है ताकि सभी मवेशियों का देखभाल हो सके अवैध कारोवारियो के खिलाफ कारवाई की जायेगी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है अवैध मवेशी तस्करो को चिन्हित कर कारवाई की जायेगी । एक तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है दो अन्य फरार तस्कर की छापेमारी कर रही है,मामला यहां भी संदेह का है खबर तीन व्यक्ति के पकड़े जाने की थी,एक पकड़ा गया दो फरार हो गए कैसे यह तो टाइगर पुलिस ही बता पाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिरनपुर से मवेशी खरीदकर बंगाल के बाजारों में खपाने का फिराक में थे पर चांपाडांगा के समीप नाली में पिकअप वैन फंस गया तो ग्रामीणों ने पकर लिया मवेशी तस्करों का मंसूबे पर पानी फिर गया ।

img 20240305 wa00051594680055329705398
img 20240305 wa00067907164066659258574

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!