Search

May 10, 2026 11:42 pm

आदिशक्ति मां दुर्गा की नाम आंखों से हुई विदाई।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आदिशक्ति मां दुर्गा की शुक्रवार को एकादशी के दिन नम आंखों से विदाई दी गई। पूजा 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चली ।16 अप्रैल को आठवीं स्वरूप महाअष्टमी पूजा पूरी विधि विधान के साथ हुई। नवमी के दिन कुमारी पूजा पूजन आयोजित की गई। दुर्गा पूजा की निमित्त 9 दिनों तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद दसवीं के दिन यज्ञ हवन एवं पूजा विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित छोटी अलीगंज सिद्धू कानू नगर एवं राज हाई स्कूल रोड में चैती दुर्गा पूजा का विशेष अनुष्ठान किया गया। 19 अप्रैल एकादशी के दिन आदि शक्ति मां दुर्गा की नाम आंखों से विदाई दी गई। मोहल्ले के सभी स्त्री पुरुष बच्चे मां की जयकारा लगाते हुए पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ सिंदूर खेला गया। तत्पश्चात पूरी धूमधाम व गाजे बाजे के साथ प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया एवं विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति के सभी सदस्य तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यापक पुलिस व्यवस्था देखी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!