Search

May 4, 2026 3:33 am

आजसू ने मनाया निर्मल महतो की पुण्यतिथि

11 अगस्त को सुदेश महतो का पाकुड़ मे, होगा भव्य स्वागत : आलमगीर आलम

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: आजसू पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के निजी आवासीय कार्यालय जानकी नगर में अलग झारखंड राज्य बनाने वाले वीर सपूत शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम जी माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सात्विक कुमार ने किया। जिसके पश्चात जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि शहीद निर्मल महतो अलग झारखण्ड राज्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान देने वाले महान प्रेरणादायक के अथक प्रयास और बलिदान का ही परिणाम था कि 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड अलग राज्य बना।
आलमगीर आलम ने बताया कि 11 अगस्त को आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो का पाकुड़ आगमन हो रहा है। पाकुड़ के हरिनडांगा मैदान में आजसू जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहेंगे। मौके पर जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, पंचायत सचिव सोफीकुल शैख, अजहर शेख, वरिष्ट कार्यकर्ता सोरीफुल, हेमाउल, इमाजुद्दीन, बोगदार हुसैन, मुनिरुल इस्लाम, अब्दुल्ला, मैमूर, इब्राहिम, कलीमुद्दीन, अब्दुल्ला शेख, कादिर, आफताफ, नूर इस्लाम, जमीरूल, अब्दूल वहाब, बोसिर शेख, रिजाउल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!