राजकुमार भगत
पाकुड़ आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में पाकुड़ जिला मुख्यालय परिसर में आजसू पार्टी ने भ्रष्टाचार एवं प्रशासन की उदासीनता के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए।आजसू केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार के विरुद्ध 11 सूत्री मांगों को लेकर आजसू पाकुड़ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमे पाकुड़ में लाचार बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करना। जमीन संबंधित दाखिल ख़ारिज को जल्द से जल्द निष्पादन करना। अबुआ आवास चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना। मनरेगा मजदूरों को अविलंब भुगतान के साथ साथ अधूरे योजनाओं को ससमय पूर्ण करना। छात्र छात्राओं को छत्रवित्त एवं जाति/ आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करना। किसानों को समय पर खाद एवं बीज वितरण करना। वृद्ध, विकलांग तथा विधवा पेंशनधारियों को नियमित रूप से भूगतान करना। राशन कार्डधारियों को सुचारू रूप से निर्धारित समय पर राशन वितरण करना। जिले में खराब पड़े सभी चापाकाल मरम्मती करना सुनिश्चित करने की मांग की गई थी। मौके पर जिला प्रवक्ता शेक्सादि रहमतुल्ला, पंचायत अध्यक्ष सोफीकुल शेख, एजाज अहमद, रिजाउल करीम, बिक्रम मंडल, सरफराज, यूनुस शेख, समसुद्दीन, बरीउल शेख, अकेत अली, अब्दुल्ला, अब्दूल वहाब, नूर इस्लाम सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।






