Search

May 3, 2026 10:32 pm

आलमगीर व शेख सादी ने निभाया अपना वादा. पार्टी सुप्रीमो की नजर में बने हीरो

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ :आजसू पार्टी के पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम का पार्टी के आलाकमान को दिया हुआ वादा पूरा हुआ. आलमगीर आलम पूर्व विधायक अकील अख्तर के समय से ही पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे हैँ. लेकिन जैसे ही अकील अख्तर ने पार्टी से इस्तीफा दिया उनके साथ साथ लगभग सभी आजसू कार्यकर्ता ने भी इस्तीफा दे दिया. परंतु जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम तथा जिला मिडिया प्रभारी शेख सादी टस से मस नहीं हुए. दोनों ने मिलकर सुदेश मेहतो को आश्वस्त किया की पाकुड़ विधानसभा से एक बड़ा चेहरा को आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ाएंगे. मानो की जैसे दोनों ने मिलकर आजसू पार्टी से पाकुड़ विधानसभा में विधायक बनाने की कसम खा ली हो. आखिरकार वह चेहरा मिल भी गया. पाकुड़ के मशहूर उद्योगपति तथा समाजसेवी युवा चेहरा अजहर इस्लाम को पार्टी में शामिल कर लिया गया. और सिर्फ पार्टी में शामिल ही नहीं किया. सुदेश कुमार महतो पाकुड़ पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव में अजहर इस्लाम को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबी रहे अली अकबर के बेटे हैं अजहर. जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम तथा शेख सादी पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की नजर में हीरे से भी कीमती माना जा रहा है.आम लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है की अजहर इस्लाम जैसे युवा चेहरे को पार्टी में शामिल करा कर इन दोनों ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को तोहफा के रूप में अजहर इस्लाम को दिया है.

img 20240812 wa00139006917905682979475

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!