सुदीप कुमार त्रिवेदी
पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने पाकुड़ विधानसभा में मणिकापाड़ा और मदन मोहनपुर पंचायत के गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक अकील अख्तर को दुख जाहिर करते हुए पाकुड़ की बेरोजगारी, क्रसर खदानों का बंद होना, बरसात जल जमाव होना जैसी समस्याओं से रूबरू कराया। बारिश के दिनों में सबवे पर पानी जमने से लोगों को जिला से संपर्क में असुविधा होती है। उनकी इन समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है, आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिसके लिए ना तो अच्छे स्वास्थ्य केंद्र हैं और ना ही अस्पताल की व्यवस्था है। लोगों ने यह कहा की पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने हम लोगों को ठगने का काम किया है, हम लोगों को गुमराह किया है और हम लोगों का वोट लेकर अपना जेब भरने का काम किया जिसका नतीजा ये है कि आज उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह उनके ठगी और छल करने का परिणाम है। पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगर जनता उन्हे आगामी चुनावों में मौका देती है तो लोगों की सारी समस्याओं का निदान करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल को याद दिलाते हुए 2009 से 2014 के बीच उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने जिला को उन्नत बनाने की शुरुआत की थी परंतु बाद में हार जाने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर साहब ने दोबारा इस क्षेत्र को कई वर्ष पीछे ढकेल दिया। ग्रामीणों ने भी उन्हें आश्वासन दिया की वो आगामी चुनाव में भ्रष्ट विधायक को हराकर पुनः अकील अख्तर को मौका देंगे। मौके पर मौलाना अंजर, मौलाना खैरुल हक, मौलाना अब्दुल हसन, मौलाना कमरुज्जमन, मुशर्रफ हुसैन और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





