राजकुमार
रांची प्रदेश कार्यालय रांची में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो के अध्यक्षता में बैठक की गई । बैठक झारखंड के सभीमें सभी ज़िला से अध्यक्ष पहुंचे और आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सभी जिला में जिला स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। सभी जिले में पार्टी की सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में पाकुड़ जिला में तृणमूल पार्टी का संगठन मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। जनवरी महीना की अंत तक पाकुड़ जिला में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशरफुल शेख़ उपस्थित रहे।






