सतनाम सिंह
पाकुड़ । बढ़ती शीतलहरी को देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज ने सभी सरकारी व गैर सरकारी निजी विद्यालयों को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्र जारी करते हुए सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक विद्यालय का संचालन करने का आदेश प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया है कि इस आदेश के संचिका में उपायुक्त का अनुमोदन प्राप्त है। अतः सभी निजी विद्यालय प्रार्थना 9:00 बजे से 3:00 तक विद्यालय संचालित करें। जो विद्यार्थियों की हित के लिए आवश्यक है। इसे आवश्यक समझे।










