राजकुमार भगत
पाकुड़.। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत रहसपुर निवासी फहीमा खातून गर्भवती महिला को पॉजिटिव रक्त की कमी के कारण दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने ओ पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिया कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए रक्तदाता खोजने का बहुत प्रयास किया। लेकिन रक्तदाता खोजने में कामयाब नहीं हो सका तभी लाइफ सेवियर्स समूह के अध्यक्ष महोदय अबेदुल शेख ने खून के लिए चांचकी निवासी 25 वर्षीय अमीर सोहेल से संपर्क किया फिर अमीर सोहेल ने रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया,तभी मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया। रक्तदाता सोहेल ने कहा बहुत ही अच्छा लगता है जब किसी जरूरत मंद लोगो को अपना खून देकर मदद कर पाते है। मौके पर समूह के अध्यक्ष अबेदुल शेख,सह अध्यक्ष अब्दुर रब सचिव नाफिसुल आलम,तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार जी मौजूद रहे।





