Search

September 28, 2026 6:10 am

पिंकी मरांडी की पहल से रोशन हुआ अमृतपुर गांव

गांव बोला- धन्यवाद पिंकी दीदी! 24 घंटे में मिली रोशनी।

इकबाल हुसैन

पाकुड़: झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य पिंकी मरांडी की पहल पर महेशपुर के जयपुर पंचायत के अमृतपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों की मांग पर मरांडी ने त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर बिजली बहाल करवा दी।अमृतपुर निवासी अमित माल, बिस्नु माल, गोपाल मंडल और चंदन मंडल ने गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर मरांडी को आवेदन दिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत नया ट्रांसफार्मर मुहैया कराया।

“जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है: पिंकी

पिंकी मरांडी ने कहा, “जो भी मेरे पास आता है, उसकी समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता होती है।जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि लोगों की शिकायतों का समाधान त्वरित और स्थायी रूप से हो।उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन का उद्देश्य है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे और कोई भी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की समस्या होने पर वे पूरी तत्परता से काम करेंगी।ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य संवेदक एमएस अजीज के निर्देशन में हुआ। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर को 24 घंटे के भीतर चालू करवाया। ग्रामीणों ने विधायक एवं समिति सदस्य पिंकी मरांडी का आभार जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!