निकाली गई कलश यात्रा
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को हिरणपुर स्थित शनि महाराज मंदिर में भव्य वार्षिक महोत्सव आयोजित हुई। जहां सुबह कलश यात्रा भी निकाली गई। इस मंदिर का निर्माण बीते तीन वर्ष पूर्व स्थानीय समाजसेवी सुकुमार सेन के देखरेख में की गई थी। तब से हर वर्ष मंदिर में वार्षिक उत्सव आयोजित होते आ रहा है। सुबह कन्याओं व श्रधालुओ की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई। जहां छठ पोखर में कलश में जलभर कर पूरा बाजार का परिक्रमा किया गया। वही श्रधालुओ ने शनिदेव की जयकारा लगाया। इसके बाद मंदिर में पुजारी उत्तम चक्रवर्ती के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक विधिविधान से शनि महाराज की पूजा अर्चना की गई। जिसमें काफी संख्या में श्रधालुओ ने भाग लिया। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में पूरा उत्सव का माहौल रहा। इसके बाद आम भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मंदिर कमिटी के सुकुमार सेन ने बताया कि बीते तीन वर्षों से धूमधाम से पूजा कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया है।