सतनाम सिंह
Also Read: सिमलोंग ओपी के नए प्रभारी बने बलवंत दुबे, अवैध कार्यों पर सख्ती और क्राइम कंट्रोल का दिया भरोसा
उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने पाकुड़िया थाना अंतर्गत छापामारी की जिसमें विशु टुडु के घर से अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। दस लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ उनके घर में चल रहे शराब भट्टी को भी नष्ट किया गया। साथ ही अवैध चुलाई शराब विनिर्माण में सलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा कमपोजिट शराब दुकान बनोग्राम का भी निरीक्षण कर उसके स्टाक की जांच की गई।





