Search

June 18, 2026 7:06 pm

सहायक समाहर्ता ने बिना रसीद के 29 मवेशियों को किया जब्त

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़) स्थानीय थाना क्षेत्र के हाथकाठी स्थित पावर हाउस के समीप से सहायक समाहर्ता सह बीडीओ कृष्णकांत कनवाड़िया ने गुरुवार को बिना रसीद (पास) के 29 मवेशियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मवेशियों को कुछ व्यापारियों द्वारा पाकुड़ की ओर ले जाया जा रहा था कि गुप्त सूचना पर सहायक समाहर्ता ने जांच के लिए सभी मवेशियों को रोका। इस बीच मवेशियों को ले जा रहे मजदूर व व्यापारी मौके से भाग निकले। जांच के दौरान किसी मवेशी में टैग नही पाया गया। वही सरकारी मवेशी हाट की रसीद भी किसी ने उपलब्ध नही कराया। सहायक समाहर्ता ने बताया कि सभी मवेशियों को पाकुड़ की ओर ले जाया जा रहा था। मौके पर सम्बन्धित मवेशियों के व्यापारी गायब था। वही मवेशियों में टैग भी नही पाया गया । किसी ने हाट की रसीद भी प्रस्तुत नही किया गया। इसलिए सभी मवेशियों को हिरणपुर पुलिस के हवाले किया गया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई शौकत अली,रविन्द्र राम, एस भट ,अंचल के बड़ा बाबू प्रदीप भगत आदि पुलिसबल उपस्थित थे।

img 20240111 wa00406927322658125963211

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!