Search

August 6, 2026 11:05 pm

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान: डॉ मंजर आलम के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया राष्ट्रीय कुष्ट नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता तथा कुष्ठ रोग खोज अभियान शुक्रवार को प्रखंड के बोंनोग्राम उच्च विद्यालय एवं फुलझींझरी गांव में डॉ मंजर आलम के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया । वहीं गांव में सहिया के द्वारा दीवाल लेखन कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया । डॉ आलम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की । उन्होंने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता तथा कुष्ठ रोग खोज अभियान का यह द्वितीय चरण है । कुष्ठ बीमारी का अंधविश्वास नजरिए जो आम जनता में है उसे जागरूकता के माध्यम से अंधविश्वास खत्म करने की जरूरत है । मौके पर एमपीडब्ल्यू प्रभात दास , स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!