Search

May 6, 2026 5:14 am

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के निर्देश पर चलाया गया जागरुकता अभियान।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 13 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज सोमवार को चलाया गया जागरूकता अभियान।
उक्त कार्यक्रम को लेकर सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, वैवाहिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व, मध्यस्थता के साथ साथ बैंकों और बीमा कंपनियों के लंबित मामलों का प्री लिटिगेशन स्तर पर निपटारा किया जाएगा। इसी के तहत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने पाकुड़ रथ मेला मैदान में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में कानूनी जानकारी दी साथ ही लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने अपने लंबित वाद का निष्पादन करने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स अमूल रतन रविदास एजारूल शेख उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत समेत दूर दराज के ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20240708 wa00066851385728555088730

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!