Search

August 8, 2026 11:16 pm

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर जागरूकता रथ को किया गया रवाना।

राजकुमार भगत

फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का,अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉक्टर मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दवा खिलाया जाएगा। यह जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। बीमारी के बारे में कहा कि 1 वर्ष से कम आयु वाले शिशु, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को मलेरिया रोधी दवा नहीं खिलाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!