Search

May 5, 2026 2:11 pm

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अकेले नहीं हैं आप पर जागरूकता कार्यक्रम पाकुड़ सदर के पाकुड़ प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुदिन शेख ने वरिष्ठ नागरिक के हित में कानूनी एक्ट से संबंधित जानकारी दी साथ ही कहा की आधुनिक जीवनशैली में, जहां युवा वर्ग अपने कामकाज में व्यस्त रहता है, वहां बुजुर्गों की देखभाल और उनके साथ समय बिताना एक चुनौती बन गया है। कई बार, वरिष्ठ नागरिक अपने आप को अकेला महसूस करते हैं। उनके पास समय होता है, लेकिन कोई उनसे बात करने वाला नहीं होता। लेकिन इसी चुनौती से पार मानवता का बड़ा पक्ष भी छुपा है। इसलिए ही किसी अज्ञात ने एक बार फिर कहा है बुजुर्गों को दिया गया प्यार, देखभाल और ध्यान हमारी मानवता का पैमाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे समाज की जड़ों की तरह होते हैं, जिनसे हमारा अस्तित्व जुड़ा होता है। हमें उन्हें न केवल इस दिन, बल्कि हर दिन सम्मान देना होगा ताकि वे अपने शेष जीवन को सुख, शांति और सम्मान के साथ बिता सके साथ ही वंचित योग्य वरिष्ठ नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा । लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने वरिष्ठ नागरिक के सुरक्षा और अधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस बुजुर्गों के योगदान का सम्मान करने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को संबोधित करने का अवसर प्रदान करता हैबुजुर्गों के स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक एकीकरण से जुड़े मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी उपस्थित लोगों के बीच प्राधिकार से संबंधित जागरूक पर्ची बांटी गई। मौके पर कई पंचायत के ग्रामीण प्रखंड कर्मी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी उत्पल मंडल, याकुब अली, नीरज कुमार राउत समेत अन्य उपस्थित रहे।

img 20240821 wa00264600875080547905617

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!