Search

May 12, 2026 6:20 am

अदम्य व युवा वर्गों के प्रेरणा श्रोत रहे आजाद ने एसडीपीओ, पाकुड़ के रूप में पदस्थापन किया

सुदीप कुमार त्रिवेदी

2004 में अमड़ापाड़ा थाना में पदस्थापित रहे पुलिस अधिकारी दयानंद आजाद ने आज बतौर पाकुड एसडीपीओ पदभार ग्रहण किया । गौरतलब हो कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड राँची की अधिसूचना संख्या 1553, दिनांक 06/03/2024 के द्वारा विभागीय अधिसूचना संख्या 6276, दिनांक 28/12/2023 के द्वारा प्रोन्नति के माध्यम से पुलिस उपाधिक्षक के पद पर नियुक्त दयानंद आजाद को विभागीय अधिसूचना संख्या 1419, दिनांक 05/03/2024 के द्वारा पुलिस उपाधिक्षक(मुख्यालय ) लातेहार के स्थापित किया गया था जिसको विलोपित करते हुए दयानंद आजाद को अनुमंडल पुलिस पदाकारी, पाकुड़ के पद पर स्थापित किया गया है । डी एन आजाद के नाम से मशहूर दयानंद आजाद के एसडीपीओ के पद पर आने के समाचार से पाकुड़ की जनता खुश है एवं मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!