Search

April 27, 2026 9:13 pm

विकास, रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में पाकुड़ को अव्वल जिला बनाने का वादा,अजहर इस्लाम।

आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने पाकुड़ में तेज किया जनसंपर्क अभियान।

सतनाम सिंह

पाकुड़ प्रखंड के सीतापहाड़ी पंचायत के पहाड़ीढांगा गाँव में एक सभा को संबोधित करते हुए आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने कहा कि वे पाकुड़ को विकास, रोजगार, पत्थर व्यवसाय में सुगमता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अव्वल जिला बनाने के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले विधायकों ने जनता के साथ धोखा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रोजगार न होने से पलायन कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर न होने से डॉक्टर हाथ खड़े कर देते हैं। पत्थर व्यवसाय में जटिलताओं को खत्म करने के लिए उन्हें विधायक बनाना आवश्यक है। अजहर इस्लाम ने कहा कि रेलवे की स्थिति भी खराब है और जनता टोटो की सवारी कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन्हें विधायक बनाकर पाकुड़ की समस्याओं का समाधान करने का अवसर दें।

img 20241022 wa00348222020821355378015
img 20241022 wa00361489585269056486323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!