राजकुमार भगत
पाकुड़: केन्द्रीय समिति द्वारा पत्र जारी कर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम जी को पाकुड़ जिला संगठन का प्रभारी बनाया गया। जिला संगठन प्रभारी बनाये जाने पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बास्की व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने उन्हें बधाई दी। वही जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरू शिबू सोरेन व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे इमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।





