झारखंड आदिवासियों का है,झारखंड में तुष्टीकरण की राजनीतिक नहीं चलेगी,बाबूलाल मरांडी।
एस कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार शाम को गायबथान गांव पहुँचे. उन्होंने विगत 18 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद पहुँचाने की बात कही. वही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीतिक करते हैं. वे अपनी राजनीति करने के लिए आदिवासियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. कहा कि महेशपुर- गायबथान में उक्त जमीन का मामला पिछले 2015 से ही चल रहा है. 2015 को महेशपुर सिओ को उक्त जमीन को दखल दिलाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था, लेकिन आजतक पीड़ित परिवार को दखल नहीं दिलाई गई. कहा कि सभी जमीन आदिवासी परिवार वालों का ही है लेकिन यहां एक विशेष सुमदाय के लोगों के द्वारा भोलेभाले आदिवासी परिवार को दबाव व मारपीट कर हड़प लिया जा रहा है. कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों को वोट बैंक बनाकर मूर्ख बना रहे हैं और अपना राजनीति कर रहे हैं. मौके पर दुर्गा मरांडी, मिस्त्री सोरेन, अमृत पांडेय, दानियल किस्कु, नरेन साह, विजय भंडारी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.






