Search

May 11, 2026 7:10 am

आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो व कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगें – बाबूलाल मरांडी

भाजपा की विधानसभा स्तरीय अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा आयोजित

राहुल दास

पाकुड़,(हिरणपुर):आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि झामुमो व कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है व भाजपा की जीत दिलाना है। गुरुवार को हिरणपुर स्थित विवाह भवन में आयोजित भाजपा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुवे कहा कि राजमहल लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद हम काफी सशक्त है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में हम इंडिया गठबंधन को हराएंगे। गौरव की बात है कि देश मे नरेंद्र मोदी तीसरी बार जन समर्थन से प्रधानमंत्री बने। इसके 60 वर्ष पूर्व पण्डित नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। चुनाव के दौरान विपक्षियों ने झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया। भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगा , आरक्षण समाप्त होगा। चुनाव नही होंगे आदि झूठी बातों को फैलाया। कांग्रेस को इस चुनाव में पास मार्क्स तक न आकर 99 में सिमट गई। हन्होंने कहा कि झारखण्ड में बीते साढ़े चार वर्षो में हेमन्त सोरेन , चम्पई सोरेन व पुनः हेमन्त की सरकार बनी। गठबंधन दलों के नेताओ ने जनता का काम न कर मात्र लुटा ही है। वर्ष 2019 के चुनाव में गठबंधन ने संकल्प लिया था कि प्रति वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे। नवजवानों को बेरोजगारी भत्ता , पारा शिक्षक , स्वास्थ्य कर्मी , आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आदि को स्थायीकरण का भरोसा दिया था। जो अब अपनी मांगों को दोहराने पर लाठियां बरसाई जा रही है। राज्य की इस सरकार ने काफी पीछे धकेल दिया है। राज्य में अराजकता का माहौल बना है। लूट , डकैती , अपहरण जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। पत्थर , कोयला , बालू की लूट मची हुई है। वही विस्थापित परिवारों को कोई सुध नही ली जा रही है। भ्र्ष्टाचार से डूबी इस सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। गरीबो को ग्रीन राशन कार्ड की राशन नही मिल पा रहा है। गरीबो का पेंशन बन्द पड़ा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि आप संकल्प ले कि इस गठबंधन की सरकार की उखाड़ फेंके। सभी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत दिलाये। सभा को जिला अध्यक्ष अमृत पांडे , जिला प्रभारी अमित सिंह , पूर्व विधायक ताला मरांडी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू , दानियल किस्कु , साहेब हांसदा , शिवचरण मालतो , बबलू भगत आदि उपस्थित थे।

img 20240711 wa0017132728647378701337

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!