Search

October 27, 2026 8:48 pm

बीडीओ ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ के साथ बैठक कर सभी मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में शनिवार को सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप शील की संयुक्त अध्यक्षता में हुई । बैठक में बीडीओ ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीएलओ के कर्तव्य एवं भूमिका से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी। बीडीओ ने बताया कि वैसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है और मतदान केंद्र जाने में सक्षम नहीं हैं वैसे मतदाता इस बार घर पर रहकर ही डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। वैसे मतदाताओ का सर्वेक्षण घर घर जाकर फॉर्म डी में करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया। बीडीओ ने बताया कि डाक मतपत्र का विकल्प के चयन हेतु दिव्यांग मतदाताओं के लिए मानक दिव्यांग प्रमाण पत्र की प्रति आवश्यक है जबकि 80 प्लस वरिष्ठ मतदाताओं के लिए ऐसा कोई प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं है। बीएलओ होम वोटिंग की टीम को मतदान के समय आवश्यक सहयोग करेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों में रैंप,बिजली,पंखा, फोन चार्जिंग,शौचालय ,पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था का रिपोर्ट मतदान केंद्रों का जांच कर आरओ या एआरओ के पास करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया।

img 20240302 wa00445686252371893207675
img 20240302 wa0043843033755764800379

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!