Search

June 19, 2026 4:12 pm

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बीडीओ ने कई पंचायतों का किया निरीक्षण।

सतनाम सिंह

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने चार पंचायतों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने प्रखंड के बलियाडंगाल, तेलियापोखर, बाबुदहा व रोलाग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया. मालूम हो कि आगामी 24 नंवबर को बलियाडंगाल और तेलियापोखर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जहां बीडीओ ने स्थल निरीक्षण कर मुखिया, सचिव समेत अन्य विभागों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए शिविर लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया. मौके पर बीईओ अब्दुल वाहब अंसारी, बीपीओ रिजवान फारूकी, जेई रंजीत मंडल, सुजीत मंडल व संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!