Search

October 28, 2026 11:22 am

मॉडल आंगनबाड़ी में बच्चों से बोले बीडीओ संजय कुमार — पूछा नाम, सुनी कविताएं, परखी भोजन की गुणवत्ता

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र मधुबन का औचक निरीक्षण शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने किया।निरिक्षण के क्रम में भवन की स्थिति अच्छी पाई गई। शौचालय, रसोईघर की व्यवस्था और केंद्र पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक देख कर प्रभावित हुए। केंद्र में पोषण ट्रैकर, ग्राफ, दीवार लेखन आदि लगे हुए पाए गये।निरीक्षण के दौरान बीडीओ सह सीडीपीओ ने बच्चों से मैत्रीपूर्ण बातचीत करते हुए बच्चों से आपका नाम क्या है?” “आज आपने क्या खाया?” “आप को कौन-कौन सी कविता आती है?” “आंगनबाड़ी में क्या खेलते हो ?” आदि सवाल पूछे। वहीं कुछ बच्चों ने कविताएं सुनाई। साथ ही भोजन की गुणवत्ता व स्वाद के बारे में बच्चों से पूछा गया जहाँ बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने आंगनबाडी सेविका मति मरांडी को पोषण दिवस व अन्य गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!