Search

October 3, 2026 10:12 am

बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने सीएचसी के कुपोषण वार्ड का किया निरीक्षण।

एस कुमार

महेशपुर के बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने गुरुवार को सीएचसी महेशपुर के कुपोषण वार्ड का निरीक्षण किया और कुपोषित बच्चों के आहार व इलाज से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने वार्ड के पंजी का भी निरीक्षण करते हुए उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी के बीएम शैलेश कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार, एई उत्तम वैध, जेई सूरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह निरीक्षण महेशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!