Search

September 16, 2026 11:29 pm

बरसात से पूर्व नगर परिषद युद्धस्तर पर करा रहा नाले की सफाई, लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात।

शहर की नालियों की सफाई शुरू, प्रशासक, नगर परिषद ने की अपील नाली में नहीं फेंके गंदगी, जाम हो तो सूचना दें

बरसात से पहले ही नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र के सभी महानाला की साफ-सफाई कराने में जुट गयी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला का सफाई के साथ ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत भी करायी जा रही है। जिससे बरसात के दिनों में शहर के लोगों को जल जमाव की समस्या नहीं झेलनी पड़े। साफ-सफाई मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत श्रमिकों से प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि बरसात के दिनों में शहर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए युद्ध स्तर पर नालों की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है।शहर को जलजमाव से मुक्त रखने के लिए नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!