Search

September 24, 2026 10:11 pm

कम राशन देने को लेकर लाभुकों ने बीडीओ से की शिकायत

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): निर्धारित मात्रा से कम राशन देने को लेकर मंगलवार को धोवाडांगा के दो लाभुक ने घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ टुडू दिलीप के पास डीलर विरुद्ध लिखित शिकायत किया। लाभुक अशोक साहा ने बताया कि गांव के पीडीएस डीलर एकता आजीविका स्वंय सहायता समूह के जन वितरण दुकान में राशन लेने जाने पर हमें मात्र 10 किलो चावल दी गई। जबकि राशनकार्ड में पांच सदस्य है। हमे 20 किलो चावल व पांच किलो गेंहू मिलना चाहिए। डीलर ने नमक का पैकेट से कम्प्यूटर मशीन से वजन को तोला। कम राशन देने की विरुद्ध बोलने पर मुझे गालीगलौच किया जाने लगा। तब मैं भयवश वही 10 किलो चावल लेकर आ गया। वही गांव के अन्य एक लाभुक रीता देवी ने भी डीलर के द्वारा कम राशन देने की शिकायत किया। इसको लेकर सम्बन्धित डीलर से सम्पर्क करने पर बताया कि राशनकार्ड के दो लाभुक द्वारा बार बार बोलने के बावजूद ई केवाईसी नही की गई है।इसलिए 10 किलो चावल रख दी गई है। जिसे दे दी जाएगी। वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने कहा कि अभी छुट्टी में हूं। इसके बाद आवश्यक जांच की जाएगी। बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि शिकायत को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!