Search

June 19, 2026 3:16 pm

सावधान: डिब्‍बा Castrol का और मोबिल ऑयल नकली

लंबे समय से चल रहा था खेल, विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज

सतनाम सिंह

पाकुड़: आप अपनी कार या बाइक के लिए कैस्‍ट्रॉल जैसे नामचीन ब्रांड ऑयल खरीदकर निश्चिंत हो रहे हैं।जरूरी नहीं यह असली ही हो। दरअसल पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र चांदपुर अब्दुल अदुद ने बाजार में कई नकली डिब्‍बे खपा दिए। इस तेल के खेल के तार कहां से जुड़ा है या पुलिस जांच में जुट गई है। अब्दुल ओदुद सातिराना तरीके से वहां से लोकल मोबिल ऑयल मंगाने के बाद उसे विभिन्न कंपनियों की पैकिंग में भरकर बेचते थे। वादी सूरज सोनी के द्वारा दी गई लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अब्दुल के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। दरअसल छापेमारी के दौरान जानकीनगर स्थित और इंटरप्राइजेज की दुकान से 900 एमएल का कुल 400 कैस्ट्रॉल ओएल बरामद किया गया है। अब्दुल ओदुद द्वारा कैस्ट्रोल ऑयल कंपनी का ट्रेडमार्क लगा हुआ दूसरे कंपनी का तेल बेचने का आरोप है। इसके तहत मुफस्सिल थाना में थाना कांड संख्या 239 /23 धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कैस्ट्रॉल ओएल कंपनी का ट्रेडमार्क लगा हुआ दूसरे कंपनी का ओएल बचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!