राजकुमार भगत
पाकुड़। निर्देशानुसार पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने भाजपा पाकुड़ जिला के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की नई सूचियों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। नई सूची अनुसार जिला उपाध्यक्ष के रूप में तपन मंडल, विजय भगत, राजेन्द्र शेखर सिंह, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, सोनामुनी पहाड़िन, सोमनाथ घोष के नाम की घोषणा की गई है। जिला महामंत्री के रूप में रूपेश भगत एवं सरिता मुर्मू बने। जिला मंत्री जामु मरांडी, अरूण मरांडी, खितिश साहा, बिरबल राय, सुकान्ति देवी, इवरन सिंह गुजराल । जिला कोषाध्यक्ष के रूप में खुदीराम साहा, जिला कार्यालय मंत्री रवि शंकर झा, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी देवराज तिवारी, जिला आई.टी.सेल संयोजक पार्थ रक्षित, जिला आई.टी.सेल सह संयोजक आशीष सेन एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप भगत को बनाया गया है।
पाकुड़ जिला के मंडल अध्यक्षों की नई सूची अनुसार पाकुड़ नगर के मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल, गंधाईपुर के मनोरंजन सरकार, नवीनगर के मुनसा तुरी, दादपुर के सुशान्त घोष, हिरणपुर के सुकुमार मंडल, बीचामहल के धनेश्वर साहा, लिट्टीपाड़ा के राजदीप कर्मकार, अमड़ापाड़ा के आशीष हेम्ब्रम, महेशपुर के सुखेन घोष, कैराछत्तर के गौतम पाल, बिरकिट्टी के फूल बाबु कोड़ा एवं पाकुड़िया मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय भगत के नाम की घोषणा की गई है। उक्त जानकारीनबिक्रम कुमार मिश्रा
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, ने दी है।





