Search

October 6, 2026 6:02 am

Big Breaking: पाकुड़ के हीरानंदनपुर पंचायत में ED रेड, सरकारी सप्लायर अल्ताफ के घर पर छापेमारी

पाकुड़ नगर थाना के हीरानंदनपुर पंचायत स्थित आदर्श नगर, जंगली पीर इलाके में सरकारी सप्लायर अल्ताफ के घर पर आज सुबह से ही ईडी जांच एजेंसियों की छापेमारी जारी है। सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुई इस छापेमारी में जांच दल ने उनके घर की गहन तलाशी शुरू की, जो अब तक चल रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अल्ताफ मूल रूप से दुमका जिले के काठीकुंड के निवासी हैं और पाकुड़ में जंगली पीर इलाके के पास घर बनाकर रहते हैं। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी घुसपैठ मामले से जुड़ी है। हालांकि, अभी तक ईडी जांच एजेंसियों ने आधिकारिक बयान नहीं आया है। जिससे मामले की पूरी जानकारी का इंतजार है। अभी तक जांच जारी रहने के कारण मौके पर केन्द्र सुरक्षा बल व्यवस्था भी कड़ी निगरानी की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!