[ad_1]
मुंबई. ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी को बिग बॉस हाउस में एंट्री करवाई. इसने खूब सुर्खियां बटोरी. अब लेटेस्ट शो में बिग बॉस ने बताया कि ओरी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं आए थे. शो के रविवार वाले एपिसोड में अरबाज खान और सोहेल खान ने खुलासा किया कि ओरी शो के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं थे. वह घर में सिर्फ दो दिन के लिए आए थे. उन्होंने घरवालों से ओरी को बाय करने के लिए कहा. इस अनाउंसमेंट के बाद घरवाले दुखी हुए.
सभी घरवाले ओरी अवत्रमणि के घर में आने से खुश थे और उनकी कंपनी को एन्जॉय कर रहे थे. अंकिता लोखंडे, इशा मालवीय, सनी आर्य, अभिषेक कुमार और अन्य सदस्यों ने उन्हें स्वीट फेयरवेल दिया. ओरी जान से पहले अरबाज खान और सोहेल खान से गले मिलकर गए और उनके साथ अपना सिग्नैचर पोज भी दिया.
बिग बॉस 17 के घर में एंट्री करने के बाद ओरहान अवत्रामणि ने अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी और घर के अन्य लोगों के साथ काफी समय बिताया. बिग बॉस घरवालों को एक टास्क दिया. इस टास्क के तहत बिग बॉस मोहल्ले के तीनों मकान वालों को ओरी के लिए हाउस वार्मिंग पार्टी करनी थी और ओरी को बेस्ट पार्टी ऑर्गनाइज करने वाले मकान को चुनना था.
ओरी सबसे पहले दिल के मकान में गए, जिसमें अंकिता, मुनव्वर, मन्नारा, समर्थ और अभिषेक कुमार ने उनको खूब एंटरटेन किया. इसके बाद वह दिमाग वाले मकान में गए, जहां विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, सना रईस खान, अनुराग डोभाल और सनी आर्य ने उन्हें एंटरेटेन किया. आखिरी में वह दम वाले मकान में गए, जहां ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, रिंकू धवन, खानजादी ने उन्हें एंटरटेन किया.
आखिरी में बिग बॉस के पूछने पर ओरहान अवत्रमणि ने दिल के मकान को विनर घोषित किया. इसके ईनाम के तौर पर बिग बॉस ने दिल के मकानवालों को ओरी के साथ डिनर करने का मौका दिया. इस डिनर में काफी अच्छे-अच्छे पकवान रखे गए थे.
.
Tags: Bigg boss
FIRST PUBLISHED : November 27, 2023, 08:18 IST
[ad_2]
Source link










