Search

April 24, 2026 7:41 pm

भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय संविधान दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा पाकुड़ के कार्यकर्ता द्वारा नगर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल,भाजपा नेता हिसाबी राय जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी महामंत्री रूपेश भगत अनामिका कुमारी अनिकेत गोस्वामी पवन भगत आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था ।इसलिए प्रत्येक वर्ष हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। किंतु 26 नवंबर 1949 को संशोधनों के बाद भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया था। इसलिए 26 नंबर को पहले कानून दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। भारतीय संविधान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बना था । जो आज भी सर्वोपरि है। भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है बल्कि हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी सविधान को याद करने का दिन है।इस दस्तावेज को बनाने में बाबा साहब डॉ• भीमराव अंबेडकर जैसे महान लोगों का बड़ा योगदान था। वे हमारे देश में पहले कानून मंत्री के रूप में काम किया। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य देश को लोगों को संविधान और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!