Search

August 8, 2026 2:17 pm

पत्नी के इलाज के नाम पर छुट्टी, असम में 7.37 लाख के जाली नोट संग शिक्षक गिरफ्तार

पाकुड़। पत्नी के इलाज के नाम पर छुट्टी लेकर स्कूल से गायब शिक्षक के असम में 7.37 लाख रुपये के जाली नोट के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पाकुड़ सदर प्रखंड के केतकापाड़ा प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक गुलाब शेख (51) को गुवाहाटी के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने दो जुलाई की रात एक अन्य व्यक्ति दयाल दास (59) के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 7.37 लाख रुपये के नकली नोट बरामद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुलाब शेख ने एक जुलाई को पत्नी के इलाज के लिए विभाग से छुट्टी ली थी, जिसके बाद वह स्कूल नहीं लौटे। इसी बीच अगले ही दिन कामाख्या स्टेशन पर जाली नोट के साथ उनकी गिरफ्तारी ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने गुवाहाटी के राजगढ़ इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति से करीब दो लाख रुपये में नकली नोटों का बंडल खरीदने और उसे पाकुड़ में खपाने की तैयारी की बात बताई थी। मामले में अब शिक्षक की गिरफ्तारी और स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने की वजह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, असम में गिरफ्तार व्यक्ति पाकुड़ के शिक्षक गुलाब शेख ही हैं, इसकी अंतिम स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक दस्तावेजों से पूरी तरह स्पष्ट होगी। पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि मामला करीब एक माह पुराना है और पुलिस को इसकी जानकारी है। आगे की स्थिति जांच के आधार पर स्पष्ट होगी।

img 20260808 wa00067810767497786613513
img 20260808 wa00054639445533221465817

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!