Search

November 18, 2026 6:50 am

योजनाओं में अनियमितता को लेकर भाजपा नेता व दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपा

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी पंचायत में विभिन्न योजनाओं में अनियमितता को लेकर पूर्व उप प्रमुख रामचंद्र साह उर्फ नरेन साह, भाजपा नेता व दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में बताया है कि योजना संख्या 03/22-23 जिसकी प्राक्कलित राशि दो लाख 90 हजार 400 रुपया है. जबकि योजना स्थल पर मापी पुस्तिका के अनुसार कार्य नहीं हुआ है. उक्त योजना में लाभुक समिति में सचिव के रूप में उप मुखिया के पति मो. शरीफ अंसारी को बनाया गया है. 15 वें वित्त आयोग योजना में स्पष्ट निर्देश है कि जनप्रतिनिधियों के परिवार के कोई भी सदस्य 15 वें वित्त आयोग योजना के लाभुक नहीं बन सकता है. योजना संख्या 4/22-23 लाभुक समिति गठन में अध्यक्ष मसीहूर रहमान एवं सचिव मो. रुहूल अमीन अंसारी को बनाया गया है. और रुहूल अमीन अंसारी वर्तमान में महेशपुर उप प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य नसीमा खातून की पति है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!