Search

May 12, 2026 3:35 pm

अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता

राजकुमार भगत

सदर प्रखंड के जमशेरपुर पंचायत अंतर्गत पीतांबरा गांव के सफीकुल शेख, दौलत शेख, रफीदा बेबा एवं खालिदा खातून का घर में आज सुबह लगभग 7:30 बजे आग लग जाने से सभी का घर जल कर बुरी तरह से राख हो गया। आग लग जाने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। खबर मिलते ही भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मिले एवं उनका हाल-चाल जाना। बाबूधन मुर्मू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान की एवं घटनास्थल से ही पाकुड़ अंचल अधिकारी से बात कर सरकारी लाभ देने का आग्रह किया।

img 20240227 wa00136526591332072583484
img 20240227 wa00142857395139540321076

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!