Search

May 15, 2026 5:58 pm

हेटबंधा में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शिरकत हुए भाजपा नेता।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड अंतर्गत राम लक्ष्मण क्लब हेटबंधा में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू शिरकत हुए साथ में लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया एवं मुखिया शिव टुडू शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता ने फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया। फाइनल मैच हेटबंधा करम टोला एवं हेटबंधा नीचे टोला के बीच हुआ जिसमें एक गोल से हेट बंधा करमटोला पेलेंटी शूट में विजई हुए। विजई टीम को भाजपा नेता ने 60हजार एवं उपविजेता टीम को 50हजार तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टीम को 10–10हजार रूपए देकर सम्मानित किया।इस दौरान भाजपा नेता ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा इस राज्य के गटबंधन सरकार सिर्फ और सिर्फ यहां के आदिवासियों को ठगने का कार्य किया है इसलिए इस बार होने वाला 2024 में लोकसभा ओर विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को जिताने का कार्य करिए निश्चित रूप से यहां के जनता का विकास होगा। मौके पर दिनेश मुर्मु, कमिटी के अध्यक्ष बुधु मरांडी, सचिव रमेश मुर्मु, प्रधान सुभाषटीन हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

img 20240131 wa0072551992010985550669
img 20240131 wa00737430860500583032325

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!