सतनाम सिंह
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला- पाकुड़ के नेतृत्व में पूरे जिले भर में 10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। इस निमित्त आज महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार के नेतृत्व एवं कार्यक्रम प्रभारी साबरी पाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के गरिमामय उपस्थिति में पाकुड़ नगर के वार्ड नं0- 4 खदानपाड़ा में जिला आई.टी.सेल प्रभारी पार्थ रक्षित, पाकुड़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल एवं महिला मोर्चा के विभिन्न सम्मानित कार्यकर्त्ताओं के साथ प्रकृति प्रेम व संरक्षण का संदेश देने हेतु वृक्षारोपण किया गया। साथ ही स्त्री-मातृत्व शक्ति एवं उनके देश के विकास में अहम योगदान के सम्मान में महिला बुनकरों/शिल्पकारों शीखा रानी चाय, रेवती भद्र, माया मंडल, सहेली देवी, शिखा दत्ता, रूबी देवी एवं नेहा देवी को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा ने अपने संबोधन में कहा कि- हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही स्वदेशी उद्योगों एवं विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष- 2015 में हर वर्ष 07 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का फैसला लिया एवं मनाया भी। इस फैसले से न केवल पुरूष बल्कि महिला हथकरघा बुनकरों, शिल्पकारों एवं विभिन्न ग्रामिण स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है जिसके लिए हमसभी महिला शक्ति हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा हथकरघा बुनकर उद्योग के सुदृढ़ता हेतु किये जा रहे विभिन्न महत्त्वपूर्ण कार्यो एवं ”वोकल फॉर लोकल“ के नारा को एक जन आंदोलन बना देने से स्वदेशी उद्योगों एवं इनसे जुड़े गरीब, दलीत, पिछड़े एवं आदिवासी वर्ग के लोगों को देश-दुनिया में पुनः सम्मानजनक एवं सुरक्षित स्थान प्राप्त होने लगा है। यह देश के विभिन्न उत्कृष्ट परंपरा का पहचान करानेवाली हमारे ऐसे सभी शिल्पकारों के सम्मान का दिवस है। कार्यक्रम प्रभारी साबरी पाल ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमें हमारे श्रेष्ठ पारंपरिक पहनावे, उत्कृष्ट एवं सशक्त पहचान तथा ऐसे ही जुड़े विभिन्न स्वदेशी उद्योगों की महत्ता का स्मरण कराता रहेगा। लाखों लोग जिनमें अधिकतम महिलाएँ ऐसे उद्यमों से जुड़े हैं हमारे विकसीत भारत के मार्ग को पारंपरिक, प्रदूषण रहित एवं उत्कृष्ट तरीकें से प्रशस्त करने का काम कर रही है। ग्रामीणों का जीवन हर प्रकार से सुदृढ़ हो सके इस हेतु सभी प्रयास करनेवाले हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी एवं इन स्वदेशी उद्यमों से जुड़े सभी हमारे महिला उद्यमियों एवं उनके परिवारों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हथकरघा क्षेत्र से जुड़ी परंपराओं को जीवित रखने हेतु पिछले 09 वर्षो से लगातार प्रयासरत है। इससे जुड़े लोगों की शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आय मजबुत करने के लिए जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। बुनकरों के बच्चों के कौशल प्रशिक्षण हेतु छात्रवृत्ति दी जा रही है। 600 से अधिक हथकरघा क्लस्टर विकसित करने के साथ हजारों बुनकरों को प्रशिक्षित किया। इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने, कम्प्यूटर संचालित पंचिग मशीन उपलब्ध कराने, उत्पादनों के विक्रय हेतु स्टॉल एवं दुनिया भर में बाजार उपलब्ध कराने, उत्पादनों का उपहार रूप में भी उपयोग को बढ़ाने आदि पर केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। हथकरघा बुनकर, शिल्पकार एवं ऐसे सभी स्वदेशी उद्योगों से जुड़े हमारी माताएँ-बहन-बेटियाँ के उज्जवल भविष्य सुनिश्चित हेतु भाजपा महिला मोर्चा दृढ़ संकल्पित है। उनके उत्कृष्ट शिल्पकला पर यह दिवस देश को गर्व का अनुभति कराता रहेगा।






