Search

May 1, 2026 3:20 pm

भाजपा का हेमंत सरकार के विरोध में विशाल युवा आक्रोश रैली का आयोजन

बजरंग पंडित

भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर के अध्यक्ष सोहन मंडल के अध्यक्षता में हेमन्त सरकार के विरोध में रांची में आयोजित 23 अगस्त के विशाल युवा आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर एक विशेष बैठक की गई। इस बैठक में प्रमुख रूप से मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साहा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शाबरी पाल, अल्पसंख्य मोर्चा जिला अध्यक्ष मो0 राजा मुस्ताक जी उपस्थित रहें। सोहन मंडल ने उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन युवाओं से झूठे वादे कर एवं ठगने का काम कर सत्ता हासिल किये है। यह झूठ-लूट की हेमन्त सरकार 5 लाख युवाओं को रोजगार देने, रोजगार नही दे पाने पर बेरोजगारी भत्ता देने एवं यह भी नही कर पाने पर राजनीति से सन्यास ले लेने का वादा किया था, परन्तु इनमें से कोई भी वादा आज तक पूरा नही किया। नियोजन नीति, स्थानीय नीति एवं JPSC-JSSC की परीक्षा से जुड़ी सभी वादों एवं कामों में केवल गड़बड़झाला का प्रदर्शन कर झारखंड के युवाओं, महिलाओं एवं हर वर्ग का जीवन-भविष्य से खिलवाड़ ही करते आ रहे है। झारखंड का उचित विकास हेमन्त सरकार के ऐसे सभी झूठे वादों एवं गलत नीति-नियत के कारण बाधित रहा है। युवाओं एवं झारखंड प्रदेश के लोगों के विकास से जुड़े हमारी आदरणीय मोदी जी के विभिन्न विशिष्ट योजनाओं को धरातल पर उतारने का कभी उचित विचार नहीं कर झारखंड का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी हेमन्त सरकार बंगलादेशी घुसपैठियों से क्षेत्र पर पड़ रहे बुरे प्रभावों को भी नजरअंदाज करने में लगी है एवं केवल लुट-खसुट एवं भ्रष्टाचार को खुला छुट देने में ही अपना हित समझ रही है। झारखण्ड के युवा अब सड़क पर उतर कर ऐसे सभी बातों पर आक्रोश व्यक्त कर हेमन्त सोरेन से जवाब मांग रही है एवं भाजपा उन युवाओं के साथ कदम-कदम से मिलाकर खड़ी है एवं इसी के निमित्त 23 अगस्त को पूरे झारखंड से लाखों की संख्या में युवा साथीगण राँची मुराबादी मैदान पहुँच हेमन्त सोरेन के विरोध में विशाल युवा आक्रोश रैली निकालेगी, जिसमें पाकुड़ जिले से भी हजारों की संख्या में भाजपा के सम्मानित युवा एवं वरीय कार्यकर्त्ताण पूरे जोश खरोश के साथ भाग लेंगे। बैठक में मंच संचालक जीतु सिंह, जिला मंत्री इवरन सिंह गुजराल, जिला कार्यालय मंत्री रवि शंकर झा, बिक्रम कुमार मिश्रा, मोहन सरकार, पिंका पटेल, कोनिका साहा, पुष्पा पांडे, सुशील साहा, रतन भगत, टोनी मंडल, मुरारी मंडल, गणेश रजक आदि अनेकों सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20240820 wa0027390601527189877264

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!