Search

May 12, 2026 12:34 pm

भाजपा की ईकाई ओबीसी मोर्चा ने की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

ओबीसी मोर्चा की बैठक नगर अध्यक्ष अभिक दास के अध्यक्षता में खदान पाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल, पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार मुख्य रूप से उपस्थित हुए । बैठक में सर्वप्रथम ओबीसी मोर्चा पाकुड़ नगर की विधिवत घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष के रूप में अधिक दास, उपाध्यक्ष के रूप में विक्की भगत, अमित भगत, धुरा साह, विकास साह, महामंत्री के रूप में कुंदन मंडल, महामंत्री रंजा देवी, मंत्री के रूप में निधि गुप्ता, गणेश यादव, क्रांति शर्मा, मिठू साह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मंटो कुमार को मनोनीत किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को अभी से ओबीसी मोर्चा अपने-अपने बूथों पर मजबूती से टीमभावना एकत्रित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने हेतु मुख्य भूमिका में रहे ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल से ही लाभार्थी संपर्क अभियान का कार्यक्रम पाकुड़ नगर में चलाया जाएगा । ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता लाभार्थी कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी लाभुकों के घर पहुंच कर मोदी जी का प्रणाम एवं मोदी जी का संदेश सभी घर तक पहुंचाने का काम भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतन भगत, एस सी मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक, नगर उपाध्यक्ष प्रियंका पटेल आदि कई प्रमुख कार्यकर्ता आज के बैठक में उपस्थित थे ।

img 20240229 wa00241493563613114252443

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!