Search

October 8, 2026 9:07 am

विधायक के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।

झामुमो युवा नेत्री ने पार्टी का पट्टा पहनाकर नये कार्यकर्ता का किया स्वागत

बजरंग पंडित

पाकुड़िया :- प्रखंड के मोंगलाबाँध स्थित विधायक आवास में मे बुधवार को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने झामुमो का दामन थामा । खजूरडंगाल के रहने वाले खुदूलाल भगत के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से सुनीता देवी और बुद्धिनाथ मिर्धा, मईनुद्दीन अंसारी सहित अन्य झामुमो मे शामिल हुए। वही महेशपुर विधायक एवं युवा नेत्री ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालो ने कहा की हमलोग झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किया जा रहा एक से जनहित के कार्य व महेशपुर बिधायक द्वारा किया जा रहा विकास कार्य से प्रभावित होकर झामुमो पार्टी का दामन थाम रहे है। मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, मेहलाईल अंसारी , मंजर आलम ,छोटू भगत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!